फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर पोर्टल: तकनीकी खामियों को लेकर केंद्र पर बरसे थरूर, कहा- सरकार ने अव्यवस्था पैदा कर दी

Tue, 06 Jul 2021 03:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली

सार


लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस की इकाई ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस’ से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उन्हें सूचित किया कि आयकर पोर्टल में जो नई तब्दीली की गई हैं, वे बहुत ही खराब हैं और इससे खामियां पैदा हुई हैं तथा लॉगिन का समय भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को आयकर के नए पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों को लेकर मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसपर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी।

विज्ञापन


लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस की इकाई ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस’ से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उन्हें सूचित किया कि आयकर पोर्टल में जो नई तब्दीली की गई हैं वे बहुत ही खराब हैं और इससे खामियां पैदा हुई हैं तथा लॉगिन का समय भी बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं हैं कि सकार ने जून महीने में आयकर पोर्टल में बदलाव क्यों किया। यह बेहतर फैसला होता कि गत वित्त वर्ष के आखिर या नये वित्त वर्ष की शुरुआत में इसमें बदलाव किया जाता ताकि आयकर के रिफंड के हकदार करदाताओं को इस मुश्किल समय में मदद मिल जाती।’’
विज्ञापन


थरूर ने आरोप लगाया कि आरोप लगाया कि इस पर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आयकर के नये पोर्टल की शुरुआत सात जून को की गई थी और इसके बाद उपयोकर्ताओं ने इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें