फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 टीके पर शोध के लिए सरकार ने दिया 900 करोड़ रुपये का अनुदान

Thu, 12 Nov 2020 07:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को केविड-19 टीके पर शोध के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग को 900 करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 टीके पर शोध और उसके विकास के लिए 900 करोड़ रुपये उपलब्ध करा रहे हैं। यह कोविड सुरक्षा मिशन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जो पूरी तरह से अनुसंधान एवं विकास कार्यों के लिए है।

विज्ञापन


लेकिन यह राशि अनुसंधान कार्यों के उद्देश्य से जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पास जाएगी। सीतारमण ने कहा कि अनुदान के दायरे में टीके की वास्तविक लागत और वितरण का खर्च शामिल नहीं है। टीका उपलब्ध होने पर इसके लिए अलग से प्रावधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीके की वास्तविक लागत या टीका वितरण के लिए उसके रखरखाव और जगह-जगह पहुचांने के लिये जरूरी ‘लॉजिस्टिक’ का खर्च पूरी तरह से अलग है। जब भी इसकी जरूरत होगी, उपलब्ध कराया जाएगा। यह अनुदान पूरी तरह से टीका विकास के लिए उसके शोध को लेकर है। अनुदान राशि जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पास जाएगी। 
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि घरेलू रक्षा उपकरण, औद्योगिक प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचा और हरित ऊर्जा के लिए पूंजीगत एवं औद्योगिक व्यय के लिए 10,200 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजटीय आबंटन का भी प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें