श्रीलंकाई नेवी ने सोमवार को छह भारतीय मछुआरों के दल पर फायरिंग की जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गयी। मृतक मछुआरे को रामेश्वरम लाया गया है जहां सरकारी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। सरकार की ओर से भारतीय मछुआरे की हत्या पर दुख व्यक्त किया गया है। श्रीलंका में हाई कमिश्नर ने इस मामले को श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के सामने रखा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पी के पलानीस्वामी ने कहा कि मछुआरे रामेश्वरम तट पर मछली पकड़ रहे थे इसी दौरान श्रीलंकाई नेवी ने निर्दोष मछुआरों पर बिना किसी चेतावनी के फायरिंग की गई जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई और कई घायल हो गए। वहीं सीएम ने इस पूरे मामले में मछुआरों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तमिलनाडु सरकार ने मछुआरे की मौत पर परिजनों को 5 लाख मुआवजा और घायलों को 1 लाख देने की घोषण की है।
मछुआरों ने किया विरोध प्रदर्शन
मछुआरे की हत्या पर गुस्साए मछुआरों ने श्रीलंकाई नेवी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और भारत से कार्रवई की मांग की। मछुआरों ने आरोप लगाया कि पाक जलडमरुमध्य में मछली पकड़ने के मुद्दे पर श्रीलंका और भारतीय अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं है। उन्होंने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने और जब्त की गई नौका वापस करने की भी मांग की। मामले पर नजर रखने के लिए द्वीप पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
मालूम हो कि साोमवार काो तमिलनाडु के रामेश्वरम के रहने वाले एक भारतीय मछुआरे की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। श्रीलंकाई नौसेना पर मछुआरे की हत्या का आरोप है। मछुआरे भारतीय समुद्री सीमा में धुनषकोड़ी और कच्चाथिवु तट के बीच मछली पकड़ने गया था इसी दौरान उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआराों पर फायरिंग की इस दौरान मछ़ुआरे प्रिचो काो गोली लगी।