फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की 'ठांय-ठांय' का शासन ने लिया संज्ञान, मांगी आख्या

Tue, 16 Oct 2018 05:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दरोगा की पिस्टल न चलने का मामला मीडिया की सुर्खियों में छाने से शासन तक पहुंच गया। शासन ने जनपद और मंडल के अधिकारियों से आख्या मांगी है, ताकि हकीकत को समझा जा सके।

विज्ञापन


बता दें कि असमोली थाना क्षेत्र के मंसूरपुरमाफी में शुक्रवार को रात बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बदमाशों की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाश गन्ने के खेत में घुस घए। पुलिस ने खेत घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। 

जवाबी फायरिंग कर रही पुलिस को उस समय सकते में पड़ गई जब असमोली थाने में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार की पिस्टल अटक गई। फायर नहीं हो सके तो दरोगा ने घेराबंदी करते हुए ठांय-ठांय की आवाजें निकाली। मारो-मारो और पकड़ो-पकड़ो की आवाजें गूंजी। 
विज्ञापन


जब यह खबर मीडिया के जरिए शासन तक पहुंची तो एडीडी प्रेमप्रकाश ने पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। साथ ही शस्त्र चलाने और शस्त्र फंसने पर दोबारा चलाने के बारे में प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुठभेड़ की एफआईआर समेत घटनाक्रम का विवरण मंगवाया। 

दरोगा को मिलेगा प्रशस्ति पत्र : एसपी

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद से जब सोमवार को शस्त्र न चलने के बारे में जांच-पड़ताल के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने उल्टे सवाल किया, जांच किस बात की होगी? शस्त्र स्टैग होना कोई बड़ी बात नहीं है। कभी-कभी ऐसा होता है। बड़ी बात तो यह है कि दरोगा ने पिस्टल के स्टैग होने के बाद भी बदमाशों से मोर्चा लिया। वह पीछे नहीं हटे और मारो-मारो, पकड़ो पकड़ो, ठांय-ठांय के डॉयलॉग बोलते हुए घेराबंदी जिसमें एक बदमाश पकड़ा गया है। एक भाग गया है। ऐसे साहसी दरोगा को पुलिस प्रशस्ति पत्र देगी।  

मुठभेड़ में पकड़ा गया था रुक्साद 
संभल। पुलिस ने मुठभेड़ में शुक्रवार को रात कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रुक्साद उर्फ भतीजा को गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे जेल में दाखिल करा दिया है। रुक्साद से पूछताछ में एक बदमाश के भागे होने की जानकारी मिली थी, उसका नाम कलुआ है। पुलिस अब कलुआ के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस की ठांय-ठांय

संभल पुलिस की ठांय-ठांय अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यू-ट्यूब पर वीडियो आने के बाद लोग इसे देख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अपने तरीके से कमेंट कर रहे हैं। वहीं दिन भर यह चर्चा भी चलती रही कि अब पुलिस वालों पर कार्रवाई होगी या नहीं?

देर शाम एसपी ने इस पर अपनी बात स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की जरूरत क्या है? दरोगा ने जान हथेली पर रखकर बदमाश को पकड़़ा है। पिस्टल न चलने के बाद भी पुलिसकर्मी पीछे नहीं हटे, जंगल में पूरी मुठभेड़ हुई है तो फिर कार्रवाई क्यों होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें