फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने तय किए हृदय रोग-मधुमेह समेत कई बीमारियों की 58 दवाओं के दाम

Fri, 06 Jul 2018 04:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 56 दवाओं के खुदरा दाम और 2 दवाओं के अधिकतम दाम तय कर दिए हैं। इनमें हृदय रोग, मधुमेह, हेपेटाइटिस-सी आदि बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाइयां शामिल हैं।

विज्ञापन


प्राधिकरण की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, इन दवाइयों को गरीब जनता की पहुंच में बनाए रखने के लिए मूल्य निर्धारण की ये कार्रवाई ड्रग (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर-2013 के तहत की गई है।

खुदरा दाम वाली सूची में हेपेटाइटिस-सी में इस्तेमाल की जाने वाली सोफोसब्यूविर व लेडीपासविर गोलियां शामिल हैं तो मधुमेह के इलाज में काम आने वाली टेनेब्लू एम फोर्टे भी इसमें मौजूद है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने जिन दो दवाइयों के अधिकतम दाम तय किए हैं, उनमें दिल की बीमारी में काम आने वाली डिजोक्सिन और उच्च रक्तचाप के इलाज में दी जाने वाली फ्यूरोसेमाइड ऑरल लिक्विड शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें