फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदे गए छह लाख से ज्यादा वेंटिलेटर लेकिन अस्पतालों में अब तक लग पाए केवल 23699

Thu, 24 Sep 2020 04:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में वेंटिलेटर की खरीद और उनके इस्तेमाल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ये आंकड़े बताते हैं कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान संक्रमण से गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों के लिए खरीदे गए वेंटिलेटर का इस्तेमाल बहुत कम स्तर पर हो रहा है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार ने अभी तक छह लाख 963 वेंटिलेटर की खरीद की है। वहीं, अब तक इनमें से देश भर के कोविड अस्पतालों में महज 23,699 वेंटिलेटर लगाए गए हैं। आंकड़ों में राज्यों की मांग, डिलिवरी और इंस्टालेशन पर आधारित उन्हें दिए गए वेंटिलेटर की संख्या भी बताई गई है। 


इसके मुताबिक राज्यों को अभी तक 36,825 वेंटिलेटर आवंटित किए गए हैं और कम से कम 30,893 वेंटिलेटर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक केवल 23,699 वेंटिलेटर ही देशभर के अस्पतालों में लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र को 4,434 वेंटिलेटर आवंटित किए गए हैं। इनमें से करीब 4,427 की डिलिवरी हो गई है और 3,559 लगाए जा चुके हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश को 4.,960 वेंटिलेटर आवंटित हुए हैं, जिनमें 3,960 की डिलिवरी हो गई है और 3,910 इंस्टॉल किए गए हैं।

वहीं, कर्नाटक को 2,025 वेंटिलेंटर का आवंटन और डिलिवरी हुई है और महज 1,189 वेंटिलेटर अस्पतालों में लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश को 4,016 वेंटिलेटर का आवंटन हुआ है। इनमें से 1,988 की डिलिवरी हुई है और केवल 1,413 वेंटिलेटर विभिन्न अस्पतालों में लगाए गए हैं। 

केंद्र सरकार के अनुसार कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते जनवरी 2020 से अब तक आवश्यक चिकित्सा उपकरण के तहत छह लाख 963 वेंटिलेटर की खरीद के ऑर्डर दिए गए हैं। संसद में केंद्र सरकार ने बताया था कि इन वेंटिलेटर की खरीद में 2568.40 करोड़ रुपये की लागत आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें