फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई के साथ सरकार का विवाद विनाश की ओर ले जाने वाला : येचुरी

Tue, 30 Oct 2018 03:21 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीताराम येचुरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने केन्द्र सरकार के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ जारी विवाद को देश की अर्थव्यवस्था के लिये विनाशकारी बताया है। येचुरी ने विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के साथ केन्द्र के टकराव के पीछे सरकार के हठवादी रवैये को मुख्य वजह बताया।

विज्ञापन


येचुरी ने सरकार पर सिर्फ अपनी मनमानी करने को आरोप लगाते हुये मंगलवार को ट्वीट कर कहा ‘‘किसी की नहीं सुनी। सिर्फ़ जुमला कसना और लोगों से झूठे वायदे करना मोदी सरकार का उद्देश्य है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर की राय के ख़िलाफ़ नोटबंदी लागू कर के अर्थव्यवस्था तहस-नहस कर दी। अब फिर से विनाश की ओर।’’ 




किसानों की लगातार बढ़ती परेशानी के बारे में येचुरी ने कहा ‘‘किसान मूलभूत राहत और कर्जमाफी के लिये ‘बधिर’ सरकार के सामने लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं, सिर्फ जुमलेबाजी और अपना प्रचार जारी है।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्र की जुमला सरकार की प्राथमिकता अपने धनी मित्रों का तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करना है। येचुरी ने एक अन्य ट्वीट में सरकार की विज्ञापन नीति पर सवाल उठाते हुये कहा ‘‘मोदी सरकार अपने प्रचार पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। यह राशि सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा विज्ञापन पर खर्च की गयी राशि से अलग है। वहीं सरकार ने पिछले चार साल में मजदूरों से सीवर साफ कराने की समस्या के हल पर एक भी पैसा खर्च नहीं किया।’’ 
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें