फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बंद कर दिए 50 लाख जन-धन खाते, यूपी रहा नंबर वन

Sat, 03 Feb 2018 11:13 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जन धन योजना
विज्ञापन

सरकार जहां एक तरफ जनधन खातों को अपनी कामयाबी बता रही है वही इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि 20 दिसंबर 2017 तक 49 लाख 50 हजार खाते बंद कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत खाते सिर्फ उत्तर प्रदेश में बंद किए गए हैं। इसके बाद खाते बंद करने के मामले में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और गुजरात का नंबर आता है। 

विज्ञापन


सरकार ने बताया कि जनधन योजना के अंतर्गत देशभर के विभिन्न बैंकों में करीब 31 करोड़ खाते खोले गए थे। जिनमें से 24.64 करोड़ खाते ऑपरेशनल है, इन खातों में पिछले 24
महीनों में लेन-देन किया गया है। इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से ही संसद में दी गई है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा खाते बंद हुए हैं, वहां 9 लाख 62 हजार खाते बंद किए जा चुके हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश आता है, जहां 4 लाख 44 हजार खाते बंद किए जा चुके हैं। इसके अलावा गुजरात में 4 लाख 19 हजार, तमिलनाडु में 3 लाख 55 हजार, राजस्थान में 3 लाख 11 हजार, महाराष्ट्र में 3 लाख, बिहार में 2 लाख 90 हजार, पंजाब में 2 लाख 28 हजार, वेस्ट बंगाल में 2 लाख 23 हजार और दिल्ली में 1 लाख 65 हजार खाते बंद किए जा चुके हैं।  
विज्ञापन

 
सरकार की कोशिश थी कि सभी परिवारों को जीरो बैंलेस पर जनधन खाते खुलवाए जाए और इन खातों का इस्तेमाल डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर के तौर पर किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें