फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर से सरकार जल्द ले सकती है इस्तीफा

Thu, 11 Oct 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MJ AKBAR
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक उन पर मी टू कैंपेन के तहत 9 महिलाएं आरोप लगा चुकी हैं। इसके चलते मोदी सरकार उन पर जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। जानकारी के मुताबिक एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। वह फिलहाल नाइजीरिया की यात्रा पर हैं। सूत्रों के मुताबिक अकबर से इस्तीफा लेकर उन्हें पार्टी के लिए काम करने को कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


खबर के मुताबिक सरकार ने एमजे अकबर से नाइजीरिया दौरा बीच में छोड़कर देश वापस लौटने को कहा है। पार्टी नहीं चाहती कि आगामी चुनाव में भाजपा की छवि किसी भी वजह से धूमिल हो और उसका असर चुनाव पर पड़े। खासतौर पर महिलाओं से जुड़े मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गंभीर दिखाई दे रहे हैं।  

वहीं दूसरी ओर इस कैम्पेन के तहत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने गुरुवार को अभिनेता नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजे अकबर - फोटो : self
बता दें कि प्रिया रमानी और प्रेरणा सिंह बिंद्रा नाम की दो महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रिया रमानी का कहना है कि एमजे अकबर ने होटल के एक कमरे में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं। 

वहीं, प्रेरणा सिंह बिंद्रा नाम की महिला पत्रकार का कहना है कि उनके साथ हुई घटना 17 साल पुरानी है। अकबर उनसे अश्लील टिप्पणियां किया करते थे और उनका जीना मुश्किल कर दिया था। वह इतने सालों तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उनके पास सबूत नहीं थे। 

एमजे अकबर के बचाव में उतरे भाजपा सांसद

एमजे अकबर पर लगे इन आरोपों के बाद अब भाजपा सांसद उदित राज उनके बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 10 साल बाद सामने क्यों आई है? उदितराज ने 'मी टू' अभियान को गलत प्रथा की शुरुआत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी देरी की है तो आरोपों की सत्यता की जांच कैसे होगी?

कांग्रेस ने की है इस्तीफे की मांग 

कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को यौन उत्पीड़न के आरोपों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण देना चाहिए या तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता एस. जयपाल रेड्डी ने कहा कि एमजे अकबर के आचरण की जांच होनी चाहिए। जब उनके साथ काम कर चुकी महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया है तो फिर वह मंत्री पद पर कैसे बने रह सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें