सरकार के इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय उड़ान रूट की घोषणा करने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही गुवाहाटी से उड़ानों को ऑपरेट करने की घोषणा भी हो सकती है। इस योजना के अंतरराष्ट्रीय संस्करण को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) भी कहा जाता है।
इसके तहत सस्ती दरों पर चुनिंदा वायु मार्ग पर विदेश दौरा करवाया जाता है। उड़ान योजना के तहत एयरलाइंस के चयन का प्रस्ताव अक्तूबर में मंगवाया गया था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान योजना के तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय और असम सरकार की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निविदाएं मंगवाई थीं।