मुंबई में गोरेगांव के नजदीक गोकुलधाम स्थित वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए फायरफाइटिंग ऑपरेशन जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है। आग की लपटें की इतनी तेज हैं कि शहर में चारों और धुआं फैल चुका है जिस कारण से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया । प्रशासन और स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।