फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंक भी कर सकेंगे डिफॉल्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस का अनुरोध

Mon, 28 Jan 2019 12:24 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Nirav Modi, Vijay Mallya,Mehul Choksi
विज्ञापन

अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने का सीधे अनुरोध कर सकेंगे, जो जानबूझकर कर्ज नहीं चुका रहे हैं और जिनके देश से भागने की आशंका है। सरकार ने सरकारी बैंकों को लुकआउट सर्कुलर जारी करने का सीधे अनुरोध करने का अधिकार दे दिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे आर्थिक भगोड़े अपराधियों के देश से भागने के मामलों को देखते हुए इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह अनुरोध गृह मंत्रालय, पुलिस, सीबीआई, सीमा शुल्क विभाग, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों से किया जाता है। गृह मंत्रालय ने किसी संदिग्ध व्यक्ति के देश से भागने के शक की स्थिति में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को भी एलओसी का निवेदन करने का अधिकार दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें