फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण मुक्त भारत के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन, 9046 करोड़ के बजट को सरकार की मंजूरी

Sat, 02 Dec 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को चरणबद्ध तरीके से कुपोषण से मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय पोषण मिशन की स्थापना को मंजूरी दे दी गई। अगले तीन वर्षों के लिए मिशन के तहत 9046.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि इस कार्यक्रम से 10 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा। सभी राज्यों के जिलों को इसमें चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा।

इसके तहत वर्ष 2017-18 में 315, वर्ष 2018-19 में 235 और वर्ष 2019-20 में शेष जिलों को शामिल किया जाएगा।

इसमें विभिन्न माध्यमों से ठिगनेपन, अल्प पोषाहार, रक्त की कमी, जन्म के समय बच्चे के वजन कम होने जैसे मामलों को खत्म करने के उपाय तलाशे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मिशन के तहत कुपोषण समाप्त करने से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को आईटी आधारित उपकरणों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की ऊंचाई नापने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मिशन के तहत कुपोषण से मुक्ति के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें