फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप आधारित ई-पासपोर्ट को सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 24 Mar 2017 05:16 AM IST
amarujala.com- presented by : संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अधिक सुरक्षा वाले चिप पर आधारित ई-पासपोर्ट लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हस्ताक्षर वाले ई-पासपोर्ट को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि नासिक स्थित इंडिया सिक्योरिटी प्रेस (आईएसपी) को ग्लोबल टेंडर के जरिए इसको बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पासपोर्ट में लगी चिप में पासपोर्ट धारक की व्यक्तिगत जानकारी और हस्ताक्षर डिजिटल तरीके से ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें