फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत: सरकार ने एक महीने में अधिकतम 50 लाख पीपीई किट के निर्यात को दी मंजूरी

Tue, 30 Jun 2020 10:07 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सोमवार को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) निर्यात करने की इजाजत दे दी। दरअसल भारत ने कोरोना महामारी से लड़ते हुए पीपीई किट के निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करते हुए अतिरिक्त उत्पादन करने लगा है। सरकार ने हालांकि एक महीने में अधिकतम 50 लाख किट के निर्यात की ही छूट दी है। किट से जुड़े अन्य उपकरणों के निर्यात पर पाबंदी जारी रहेगी।

विज्ञापन


विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना के मुताबिक निर्यात लाइसेंस लेने वाले पात्र आवेदकों को नियम के तहत निर्यात का मासिक कोटा तय कर दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार कहा है कि भारत में न केवल कोरोना को हराने की क्षमता है, बल्कि एक विश्व नेता बनने की भी संभावना है।

मालूम हो कि भारत में जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई, तब देश में पीपीई किट बनाने वाली एक भी कंपनी नहीं थी। लेकिन अब देश में ही अतिरिक्त किट बनाने की क्षमता है और इसके निर्माता अब मांग के अनुसार निर्यात करने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर कहा था कि घरेलू पीपीई किट निर्माताओं को अमेरिका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोपीय देशों से निर्यात के ऑर्डर मिले हैं। वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद के अनुसार अगले पांच साल में पीपीई किट का वैश्विक बाजार 60 अरब डॉलर से ज्यादा का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें