फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखालैंड की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल में अवॉर्ड वापसी का दौर शुरू

Thu, 13 Jul 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जिलिंग में चल रहा गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का आंदोलन तेज हो गया है। अब इस आंदोलन में भी अवॉर्ड वापसी शुरू हो चुकी है। कर्मा योंजान ने 2016 में सरकार द्वारा दिया गया अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में सरकार ने मुझे अवॉर्ड दिया था, जो मैं अब वापस कर रह हूं। मुझे अवॉर्ड नहीं चाहिए बल्कि गोरखालैंड चाहिए। 
विज्ञापन
Got an award in December 2016, returning it to Govt now in protest. I don't want this award, but Gorkhaland: Karma Yonjan,Singer pic.twitter.com/fnErgJeIpy — ANI (@ANI_news) 13 July 2017 इसके साथ ही साहित्यकार केएस मुखतन ने भी अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग के लोग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं, जो उनका अधिकार है। मैं अपना अवॉर्ड वापस कर रहा हूं और इस आंदोलन में भाग ले रहा हूं।  People of Darjeeling are carrying this movement to achieve #Gorkhaland which is their right of self determination: KS Mukhtan,Novelist pic.twitter.com/UsoUPJJ8qZ — ANI (@ANI_news) 13 July 2017 गौरतलब है कि बुधवार देर रात गुस्साई भीड़ ने दार्जिलिंग के चौरस्ता में गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन टूरिस्ट इंफॉर्मेशन के दफ्तर में आग लगा दी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रात होने के कारण ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
West Bengal: Gorkhaland Territorial Administration Tourist Information office at Chowrasta, #Darjeeling set on fire by a mob late last night pic.twitter.com/a23WggNLLH — ANI (@ANI_news) 13 July 2017 उल्लेंखनीय है कि दार्जिलिंग में बीते एक महीने से गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। वे अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी ने किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल को न बटने देने की बात कही है। गोरखालैंड की मांग कोई नई नहीं है। लंबे समय से लोग अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें