फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बीआरडी कांड के आरोपी डॉ. कफील के भाई को मारी 3 गोलियां, हालत गंभीर

Mon, 11 Jun 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
कासिफ जमील
विज्ञापन
बीआरडी कांड के आरोपी डॉ. कफील खान के छोटे भाई कासिफ जमील को रविवार की रात तरंग क्रॉसिंग के पास स्कूटर सवार बदमाशों ने गोली मार दीं। उन्हें तीन गोलियां कंधे, सीने और पीठ में लगी हैं। घटना के बाद कासिफ खुद ऑटो पकड़कर हास्पिटल पहुंचे। गोली चलने की सूचना पर सीओ क्राइम प्रवीण सिंह, सीओ कोतवाली के साथ दो थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 



कासिफ कोतवाली इलाके के बसंतपुर में रहते हैं। डॉ. कफील के छोटे भाई कासिफ की रुस्तमपुर में बैट्री की दुकान है। रविवार की शाम वह इफ्तार करने के बाद गोरखनाथ इलाके में अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। परिजनों के मुताबिक वहां से लौटने के दौरान रात लगभग 10.30 बजे तरंग क्रॉसिंग के पास स्कूटर सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए। गोली चलने की सूचना कासिफ ने सबसे पहले घरवालों को दी थी। स्टार हास्पिटल में भर्ती होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक गोली चलने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में तो नहीं मारी गई कफील के भाई को गोली

कफील खान
कासिफ का कई लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। कासिफ के एक रिश्तेदार ने ही भाजपा के एक सांसद पर जमीन हड़पने का केस दर्ज कराया था। हालांकि परिवार वाले इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक कासिफ और उनके परिवार का जमीन को लेकर कई विवाद चल रहा है। इनमें डॉ. कफील खान के परिवार के लोगों की ओर से कई मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। इसे लेकर परिवार और कासिफ की कई लोगों से पुरानी रंजिश भी चल रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन का विवाद भी घटना की वजह हो सकती है।

पुलिस उठा रही कई सवाल

गोली चलने पर पुलिस कई सवाल भी खड़े कर रही है। ताबड़तोड़ चली तीन गोलियों का कासिफ को सिर्फ छूकर निकल जाना, बदमाशों का आसनी से फरार हो जाना कहीं न कहीं पुलिस के शक को गहरा रहा है। गोली लगने के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंचना और फिर मीडिया से संपर्क साधने को भी पुलिस शक की निगाह से देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें