उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। यहां के बालरोग विभाग में 12 दिन के दौरान 185 मासूमों की मौत हो गई, जिनमें 127 नवजात शामिल भी हैं। इन्हें इलाज के लिए नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनएनयू) में भर्ती किया गया था। वहीं इस बीच पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती 58 बच्चों की मौत हो गई।
एनएनयू में लगातार बढ़ रहे मौतों का ग्राफ कॉलेज प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी बालरोग विभाग में 17 बच्चों की मौत हुई। इसमें 11 नवजात शामिल हैं। वहीं पीआईसीयू में भर्ती छह इंसेफेलाइटिस मरीज भी इस बीच दम तोड़ गए।
यूं हुईं मौतें
तारीख
पीआईसीयू
एनआईसीयू
1
5
9
2
3
11
3
5
10
4
4
11
5
6
10
6
3
6
7
4
8
8
6
14
9
4
14
10
6
13
11
6
10
12
6
11