भारत के लिए अपने नये ब्लॉग गूगल ने कहा है कि जिन एप डेवलपर्स ने उसकी गूगल प्ले भुगतान नीतियों का अनुपालन नहीं किया है, उन्हें सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
नीतियां लागू करने के लिए वह जरूरी कदम भी उठाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह एक किस्म की धमकी है, जो डेवलपर्स भुगतान नीतियां नहीं मानेंगे, उन्हें गूगल प्ले से हटाया जा सकता है। मालूम हो कि भारत में गूगल की भुगतान नीतियां लगातार विवाद का विषय बनी हुई हैं।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में इसे लेकर मामला आया जहां जुर्माना लगाते हुए गूगल को अपने एप स्टोर पर थर्ड पार्टी भुगतान प्रणाली मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए।
गूगल सालाना 10 लाख डॉलर तक कमाने वाले एप डेवलपर्स से 15 प्रतिशत और इससे ज्यादा कमाने वालों से 30 प्रतिशत तक कमीशन लेता है। गूगल ने बताया कि भारत में करीब 2 लाख एप डेवलपर्स गूगल प्ले पर अपने एप मुहैया करवा रहे हैं।