फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बाय-बाय 2018 : दुनियाभर में मानवीय चूक से हुईं ये बड़ी घटनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 23 Dec 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
accidents of 2018

कुछ ही दिनों में ये साल खत्म हो जाएगा। इस साल बहुत सी घटनाएं हुईं। कुछ अच्छी थीं तो कुछ बुरी। आज हम उन दुर्घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनकी वजह मानवीय चूक थी। 

तेलंगाना सड़क हादसा

तेलंगाना में 12 सितंबर को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बस रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की पहाड़ियों से अंजानया स्वामी मंदिर की ओर जा रही थी। चालक के नियंत्रण खोने के कारण बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 57 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। मरने वाले इन लोगों अधिकतर महिलाएं थीं। 



पौढ़ी में बस खाई में गिरी

जुलाई में उत्तराखंड के पौढ़ी में बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाराष्ट्र में 33 की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस खाई में गिरने से बस में सवार 34 लोगों में से 33 की मौत हो गई। ये हादसा 28 जुलाई को हुआ। बस 500 फीट नीचे खाई में गिर गई थी।

विज्ञापन

accidents of 2018
कुछ ही दिनों में ये साल खत्म हो जाएगा। इस साल बहुत सी घटनाएं हुईं। कुछ अच्छी थीं तो कुछ बुरी। आज हम उन दुर्घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनकी वजह मानवीय चूक थी। 

तेलंगाना सड़क हादसा

तेलंगाना में 12 सितंबर को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बस रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की पहाड़ियों से अंजानया स्वामी मंदिर की ओर जा रही थी। चालक के नियंत्रण खोने के कारण बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 57 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। मरने वाले इन लोगों अधिकतर महिलाएं थीं। 

पौढ़ी में बस खाई में गिरी

जुलाई में उत्तराखंड के पौढ़ी में बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाराष्ट्र में 33 की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस खाई में गिरने से बस में सवार 34 लोगों में से 33 की मौत हो गई। ये हादसा 28 जुलाई को हुआ। बस 500 फीट नीचे खाई में गिर गई थी।

इंडोनेशिया विमान हादसा

indonesia plane crash - फोटो : PTI
इंडोनेशिया में ये यह हादसा 29 अक्तूबर को हुआ, जिसमें 189 लोगों की मौत हो गई। लायन एयर का ये विमान एयरस्पीड इंडीकेटर में खराबी के कारण क्रैश हुआ। विमान की पिछली उड़ान के टेकनिकल लॉग से पता चलता है कि कप्तान के पास मौजूद एयरस्पीडिंग उपकरण में खराबी थी। वहीं पायलट और कोपायलट के पास मौजूद विमान की ऊंचाई के उपकरण भी अलग अलग आंकड़े बता रहे थे। जिससे विमान कितनी ऊंचाई पर है ये बात स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद चालक दल ने जकार्ता वापस जाने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक 2018: इस साल देश में हुए ये बड़े रेल हादसे, हुई कई की मौत

विमान को 7.20 बजे पांगकल पिनांग पहुंचना था। उड़ान भरने के महज 3 मिनट बाद यानि 6.23 पर भव्य सुनेजा ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस जकार्ता लौटने के लिए अनुमति मांगी। उन्हें वापस लौटने की मंजूरी भी मिल गई थी। इसके ठीक 10 मिनट बाद यानि 6.33 बजे विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। उस वक्त विमान की ऊंचाई 1580 मीटर थी। इसी दौरान विमान जावा समुद्र में 35 मीटर गहरे पानी में गिर गया।

अमृतसर ट्रेन हादसा


19 अक्तूबर को अमृतसर में दशहरे के दिन बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां लोग दशहरा देख रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा जोड़ा फाटक के पास हुआ। लोग पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे।

कांगड़ा में स्कूल बस खाई में गिरी


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 10 अप्रैल को स्कूली बच्चों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। जिसके कारण 32 की मौके पर ही मौत हो गई। ये बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में हादसा


जम्मू कश्मीर के पुंछ में 8 दिसंबर को बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच से अधिक लोग घायल हो गए।  
 

महाराष्ट्र में ट्रक की टक्कर


10 अप्रैल को महाराष्ट्र के खंडाला में भीषड़ सड़क हादसा हो गया। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। 

नेपाल विमान हादसा

nepal plane crash - फोटो : PTI
नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का एक विमान 12 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। वहीं 21 लोगों को बचा लिया गया है। इन लोगों को विमान के पिछले हिस्से को काटकर निकाला गया। इस हादसे की वजह तकनीकी खराबी और पायलट का कन्फ्यूज होना बताई गई। 

जेट एयरवेज विमान की इमरजेंसी लैंडिंग


जेट एयरवेज की मुंबई से जयपुर जा रही फ्लाइट में उस समय अफरातफरी मच गई, जब यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगा। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बोईंग 737 विमान को वापस मुंबई लौटना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरते समय चालक दल के सदस्य ‘ब्लीड स्वीच’ सेलेक्ट करना भूल गए, जिसकी वजह से केबिन प्रेशर सामान्य नहीं रखा जा सका। इस वजह से ऑक्सीजन मॉस्क नीचे आ गए। मुंबई एयरपोर्ट से विमान ने 20 सितंबर को सुबह 7.24 मिनट पर उड़ान भरी थी और 20 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मुड़ गया। 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में 166 यात्री सवार थे। 

यह भी पढ़ें-  छोटी सी गलती से हुई थीं देश-विदेश की ये बड़ी दुर्घटनाएं  
    

कोलकाता में पुल गिरा

कोलकाता के माझेरहाट इलाके में 4 सितंबर की शाम अचानक एक पुल ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कई गाड़ियां भी पुल के नीचे दब गईं। यह पुल करीब 40 साल पुराना बताया जा रहा है। पिछले 6 साल के अंदर कोलकाता में पुल गिरने का यह तीसरा मामला है। पुल की मरम्मत के लिए कई बार कहा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

गुजरात में हादसा


गुजरात के अमरेली राजुला में 22 जून को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमरेली राजुला में भावनगर-सोमनाथ राजमार्ग जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल से गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हुए। हादसा देर रात हुआ था। 


वाराणसी पुल हादसा


वाराणसी में 15 मई को पुल गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल भी हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next