अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को टिकट काउंटरों पर कतार में खड़ा होने से निजात मिल गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यूटीएस मोबाइल एप शुरू कर दिया है। स्मार्ट फोन पर इस एप को डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति अपने गंतव्य का टिकट खरीद सकता है।काशीपुर जंक्शन से विभिन्न मार्गों पर 16 जोड़ी एक्सप्रेस, साप्ताहिक, सवारी गाड़ियों से रोज छह हजार से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं। इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार की पहल पर यूटीएस मोबाइल एप शुरू किया गया है। टिकट बुक करने के लिए यात्री के पास स्मार्ट फोन होना चाहिए।
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। यह नई सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है, जिनकी इंटरेस्ट इनकम पर टीडीएस कटता है। भारतीय स्टेट बैंक ने एक ट्वीट कर इस नई सुविधा की जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है कि अब आपको फॉर्म 15G और 15H जमा करने की खातिर होम ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अब बैंक की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर आप ये फॉर्म जमा कर सकते हैं।
पहलवान बजरंग पूनिया भले ही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब जीतने से चूक गए हों लेकिन उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज करा ली है। वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2013 में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। हालांकि विश्व चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में उन्हें जापान के ताकुटो ओटोगुरो ने 9-16 से शिकस्त दे दी। इसी के साथ बजरंग को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। मगर फिर भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।