बहुत जल्द आपका ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट स्मार्ट होने वाला है। अगले साल 2019 की जुलाई से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा में होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का कलर, डिजाइन एक तरह होंगे। इन दोनों के अलावा इसके सिक्योरिटी फीचर भी एक जैसे ही होंगे। ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में माइक्रोचिप के अलावा QR Code होंगे। इनमें नियर फील्ड फीचर (NFC) भी होंगे जो फिलहाल सिर्फ मेट्रो कार्ड और ATM कार्ड में मौजूद होते हैं। इससे ट्रैफिक पुलिस अपने पास मौजूद डिवाइस की सहायता से कार्ड में मौजूद जानकारी हासिल कर सकती है। नए डीएल में ड्राइवर से जुड़ी तमाम जानकारियां होंगी। मसलन, क्या ड्राइवर ऑर्गन डोनर है या फिर क्या ड्राइवर स्पेशल डिजाइन गाड़ी चलाता है। रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उत्सर्जन नॉर्म्स से जुड़े फीचर की जानकारी आरसी पर ही दी होगी, जो प्रदूषण रोकने में मदद करेगी।
कोलकाता में देश का पहला चलता फिरता रेस्तरां शुरू हुआ है। जिसका नाम है विक्टोरिया रेस्तरां। यहां लंच और डिनर दोनों का लुत्फ उठाया जा सकता है। पूरे शहर में ये रेस्तरां दो चक्कर लगाएगा। ट्रामाकार में शुरू हुए इस रेस्तरां में दो बोगियां होने के कारण इसमें 27 लोग बैठ सकते हैं। इसे बनाने में 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं। ये ट्रामाकार शहीद मीनार से खिदिमपुर तक चलेगी। इस चलते फिरते रेस्तरां में वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार का खाना उपलब्ध होगा। जिसमें वेज खाना 799 रुपये और नॉनवेज खाना 999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा यहां चाइनीज, बंगाली और इंडियन खाना भी मिलेगा। यहां एसी की सुविधा भी है।रेस्तरां दोपहर और रात के खाने के समय दो-दो घंटे की 4 यात्रा कराएगा। यानी लंच के समय दो राउंड 12 से 2 बजे और 2 से 4 बजे के होंगे। वहीं डिनर के लिए शाम 7 से 9 बजे पहला राउंड और दूसरा राउंड रात 9 से 11 बजे तक लगेगा। दुर्गा पूजा के मौके पर छठवीं से नवमीं तक रात 11 से 1 बजे तक खास राउंड भी लगाए जाएंगे।
जम्मू- कश्मीर क्रिकेट ऐसोसिएशन ने लेह में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में 9 टीमों ने हिस्सा लिया जिनका मैच नवादा डोर्जी और स्टोबदन क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। इस पहल का मकसद युवा खिलाड़ियों को वो मौका देना था जिससे वो आगे आ सके और अपना टेलेंट दिखा सकें। वैसे इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हर सल किसी न किसी जिले में होता है..। जम्मू कश्मीर क्रिकेट ऐसोसिएशन के इस कदम से वहां के लोगों में भी खुशी है।