फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: यूपी में 5 हजार दरोगाओं की भर्ती समेत अन्य खुश कर देने वाली खबरें

Thu, 25 Oct 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
good news - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी पुलिस में पांच हजार दरोगाओं की भर्ती, महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए 20 फीसदी पद
विज्ञापन


पहली खुशखबरी यूपी पुलिस डिपार्टमेंट ने दी है। महकमे में सब इंस्पेक्टर और पीएसी प्लाटून कमांडर के पांच हजार पदों के लिए भर्ती की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भी भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसके लिए अगले महीने तक भर्ती शुरू भी हो जाएगी। और सबसे अहम पहलू ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कम से कम बीस फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

खलीलाबाद-बहराइच के बीच नई रेललाइन को हरी झंडी

रेल में सफर करने वाले लोगों के लिए भी खुशखबरी है। केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को यूपी के खलीलाबाद और बहराइच के बीच नई रेललाइन को हरी झंडी दे दी है। ये रेल लाइन मेहंदावल, बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती, भिनगा से होकर गुजरेगी। इसके लिए सभी पांच जिलों में नई रेल लाइन के दायरे में आने वाली जमीनों के मालिकों को मुआवजा देकर जमीन कब्जे लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यूपी RERA ने लांच किया एप, अब घर बैठे बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज कराएं शिकायत

उत्तर प्रदेश में अब किसी भी बिल्डर या कॉलोनाइजर के खिलाफ यूपी भू संपदा विनियामक प्राधिकरण यानी रेरा में घर बैठे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए यूपी रेरा ने बुधवार को मोबाइल एप की शुरुआत की है। जिसके जरिए सूबे के किसी भी शहर के लोग अपंजीकृत प्रोजेक्ट समेत बिल्डरों और कॉलोनाइजर द्वारा की जा रही किसी भी तरह की गड़बड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस तरह से ये सुविधा देने वाला यूपी पहला राज्य होगा।
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्र में ड्रोन से लिए जाएंगे ब्लड सैंपल, दिसंबर से मिलेगी हिमाचल प्रदेश को सौगात

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। यहां अब ड्रोन से मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। यही नहीं लोगों तक दवाएं पहुंचाने की व्यवस्था भी ड्रोन के जरिए की जाएगी। इसके लिए सरकार ने एक निजी कंपनी से करार किया है जो दिसंबर से ये सेवा शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू के दशहरा उत्सव के दौरान ये घोषणा की। यानी अब इस तरह की सेवा देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें