फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : नौकरी छूटने के बाद भी पैसों की टेंशन खत्म सहित आपके मतलब की कई खबरें

Wed, 26 Dec 2018 05:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी छूटने के बाद भी पैसों की टेंशन खत्म

विज्ञापन


पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। एक नौकरी छूटने के बाद दूसरी नौकरी मिलने तक खाताधारक चाहे तो अपने जमा पीएफ का 75 फीसदी निकाल सकता है। अच्छी बात ये है कि उसका पीएफ खाता बंद नहीं होगा। इससे सर्विस ब्रेक नहीं होगी और पेंशन पाने में कोई अड़ंगा नहीं लगेगा। हालांकि आवेदन एक महीने बेरोजगार रहने के बाद ही कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। इस संबंध में 19 दिसंबर को पीएफ विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

नासा कैलेंडर में छाए भारतीय बच्चे, कवर पेज पर नोएडा की छात्रा

NASA के 2019 Children's Artwork Calender में भारतीय बच्चे छाए हैं। नासा ने कमर्शियल क्रू प्रोग्राम 2019 चिंड्रन्स आर्टवर्क कैलेंडर जारी किया है जिसका कवर पेज उत्तर प्रदेश की 9 साल की बच्ची दीपशिखा की पेंटिंग का बनाया है। जिसमें एक बच्ची पृथ्वी पर खड़ी है और अंतरिक्ष यात्री को अलविदा कह रही है। इस तस्वीर को नासा ने कवर पेज बनाया है। ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। चुनी हुई पेंटिंग कैलेंडर में शामिल की जाती हैं। नासा की ओर से तैयार किया गया ये कैलेंडर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस साल का कैलेंडर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ा है। इस बार तीन भारतीय बच्चों की पेंटिंग नासा ने सिलेक्ट की है जो कैलेंडर में मौजूद है।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने बनाया रिकॉर्ड, सियाचिन ग्लेशियर से हेलिकॉप्टर रिकवर

भारतीय सेना ने अपनी तरह का एक वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। सेना के पायलट और टेक्निशंस ने सफलतापूर्वक एक ऐसे हेलिकॉप्टर को रिकवर किया है, जो सियाचिन के ग्लेशियर में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ में अटका हुआ था। हेलिकॉप्टर को वहां तैनात जवानों की मदद से सुरक्षापूर्वक सियाचिन बेस कैंप में लाया गया है। 18 हजार फीट की ऊंचाई से इस चॉपर का रिकवर करना अपनी तरह का वर्ल्ड रेकॉर्ड है क्योंकि भारत उन कुछ देशों में से एक है, जो इतनी ऊंचाई पर चॉपर का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


रतलाम की दिव्या बनीं मिसेज इंडिया-2018, मिसेज यूनिवर्स में लेंगी हिस्सा

रतलाम की दिव्या पाटीदार जोशी ने मिसेज इंडिया-2018 का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता पिछले दिनों मिसेज इंडिया माई आईडेंटिटी ब्यूटी पेजेंट-2018 के बैनर तले दिल्ली में हुई थी। दिव्या का मुकाबला 24 प्रतिभागियों के साथ हुआ। दिव्या 2019 में मिसेज यूनिवर्स स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें