सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा भारत में तैयार किए जा रहे कोविशील्ड वैक्सीन को अब तक यूरोप के 16 देशों ने मंजूरी दे दी है। इससे इन देशों की यात्रा के इच्छुक यात्रियों को राहत मिलेगी।
विदेश यात्रा करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है कि यूरोप के 16 देशों ने कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। जिन लोगों को कोरोना से बचाव का यह टीका लगा है, वे इन देशों में प्रवेश पा सकते हैं।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूरोप के 16 देशों ने अपने यहां प्रवेश के लिए कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविशील्ड टीका लगा होने के बाद भी हर देश में प्रवेश के अपने नियम हो सकते हैं। यह संबंधित देश के अनुसार अलग-अलग हैं।