फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: खानपान, व्यायाम, नींद और नशीले पदार्थ से दूरी बढ़ा सकती है जीवन, मृत्यु का जोखिम भी घटाती है शिक्षा

Sun, 04 Feb 2024 06:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतराष्ट्रीय जर्नल लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग जितना ज्यादा पढ़ाई करते हैं उनके लम्बे समय तक जीने की संभावना भी उतनी ही बढ़ जाती है। यह पहला मौका है जब किसी अध्ययन में शिक्षा और जीवन प्रत्याशा के बीच के संबंधों का इतनी गहराई से अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन
fitness
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहतर खानपान, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद, तनाव मुक्त जीवन और नशीले पदार्थों से दूरी आपके जीवन के कुछ वर्ष बढ़ा सकती है। प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण भी इसमें मददगार साबित होता है। इसी तरह शिक्षा भी लम्बा जीवन जीने में मददगार हो सकती है।

अंतराष्ट्रीय जर्नल लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग जितना ज्यादा पढ़ाई करते हैं उनके लम्बे समय तक जीने की संभावना भी उतनी ही बढ़ जाती है। यह पहला मौका है जब किसी अध्ययन में शिक्षा और जीवन प्रत्याशा के बीच के संबंधों का इतनी गहराई से अध्ययन किया गया है। इसमें सामने आया है कि शिक्षा के हर अतिरिक्त वर्ष के साथ मृत्यु का जोखिम दो फीसदी कम हो जाता है। अध्ययन के अनुसार जिन लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के छह साल पूरे किए थे, उनमें मृत्यु का जोखिम औसतन 13.1 फीसदी कम था। वहीं बारहवीं से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मृत्यु के जोखिम में 24.5 फीसदी की कमी दर्ज की गई। जिन लोगों ने 18 वर्षों तक पढ़ाई पूरी की थी उनमें मृत्यु का जोखिम 34.3 फीसदी तक कम था। यानी शिक्षा के हर अतिरिक्त वर्ष के साथ जीवन प्रत्याशा में 1.9 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि जीवन प्रत्याशा में इजाफे की जो गणना की गई है वह उन लोगों की तुलना में है, जिन्होंने कभी स्कूल नहीं देखा। उम्र, लिंग, स्थान और सामाजिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना शिक्षा, जीवन प्रत्याशा में इजाफा करने में मददगार होती है।

इतना घातक है अशिक्षित होना

विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में शिक्षा के प्रभावों की तुलना जीवन प्रत्याशा को प्रभावित करने वाले अन्य कारकों जैसे कि बेहतर आहार, धूम्रपान और बहुत अधिक शराब पीने से भी की है। इसके जो नतीजे सामने आए है उनके अनुसार शिक्षा भी उनकी तरह ही समान रूप से स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। उदाहरण के लिए 18 वर्षों तक शिक्षा प्राप्त करने की तुलना आदर्श मात्रा में सब्जियों के सेवन से की जा सकती है।

70 साल तक के लोगों को होता है फायदा
अध्ययन के अनुसार शिक्षा युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाती है। इसके बावजूद 50 और यहां तक कि 70 साल की आयु वाले लोग भी शिक्षा का फायदा पाते हैं। 59 देशों में प्रकाशित सैकड़ों अध्ययनों का विश्लेषण करने के बाद शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाले हैं। अध्ययन में निम्न और मध्यम-आय वाले देशों में कहीं ज्यादा अध्ययन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।  

बेहतर शिक्षा के लिए निवेश बढ़ाने की आवश्यकता

विज्ञापन

नॉर्वेनियन यूनिवर्सिटी से जुड़ी शोधकर्ता मिर्जा बालाज ने बेहतर शिक्षा तक पहुंच के लिए वैश्विक वित्तीय और सामाजिक निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया है। यह उन असमानताओं को दूर करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है जो जीवन को हानि पहुंचाती हैं। ज्यादा वर्ष शिक्षा प्राप्त करने से न केवल रोजगार के अवसर और आय में सुधार होता है बल्कि इससे स्वास्थ्य देखभाल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इनके पास अक्सर खुशी हासिल करने के अनेक तरीके होते हैं जो उन्हें स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद करते हैं।

इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) और अध्ययन से जुड़े शोधकर्ता क्लेयर हेंसन का कहना है कि शिक्षा में व्याप्त खाई को भरने का मतलब है कि मृत्यु दर के अंतर को भरना। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता की मदद से गरीबी और रोकी जा सकने वाली मौतों के चक्र को तोड़ने की जरूरत है। इससे सभी देशों में लोगों के स्वास्थ्य में सकारात्मक अंतर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें