फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन ग्लोब रेस पर तू्फान का असर, भारतीय नौसेना के अधिकारी अभिलाष टॉमी घायल

Sat, 22 Sep 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिलाष टॉमी
विज्ञापन

गोल्डन ग्लोब रेस 2018 में शामिल हुए एकल नाविकों को तूफान का असर झेलना पड़ा। दक्षिणी हिंद महासागर के आस-पास बीच रास्ते में ही इस तूफान के चलते इस रेस का सारा मजा किरकिरा हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार रात आयोजकों द्वारा जारी एक खबर का हवाला देते हुए बताया कि इस तूफान में भारतीय नौसेना का एक नाविक घायल हो गया। 

विज्ञापन


फ्रांस के ली सेबल्स डी ओलोन से जारी खबर के मुताबिक तेज हवाओं और 14 मीटर ऊंची लहरों ने भारतीय नौसेना के अभिलाष टॉमी के जहाज का मस्तूल पलट दिया। भारतीय नौसेना के कमांडर टॉमी इसमें घायल हो गए। अभिलाष टॉमी एकमात्र भारतीय हैं जो गोल्डन ग्लोब रेस में हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा बलों की टीम रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं।

अभिलाष भारतीय नौसेना के फ्लाइंग अधिकारी हैं। गोल्डन ग्लोब रेस दुनिया भर में एक नौकायन दौड़ है जो फ्रांस से 1 जुलाई को शुरू हुई थी। इसी में वह हिस्सा ले रहे हैं। समुद्र की खराब परिस्थितियों की वजह से उनके जहाज का मस्तूल पलट गया जिसकी वजह से वह घायल हो गए। वह इस समय दक्षिणी हिंद महासागर में हैं। यह स्थान ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से लगभग 1900 समुद्री मील की दूरी पर है। बचाव कार्य के लिए आईएनएस सतपुरा को रवाना कर दिया गया है। (भाषा से इनपुट)
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें