फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Smuggling Case: केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन बोले- केरल के सीएम पर सोना तस्करी में शामिल होने का शक, जानें पूरा मामला

Sun, 19 Jun 2022 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

मुख्यमंत्री ने तमाम आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन - फोटो : twitter.com/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को कहा, भाजपा को पूरा शक है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सोना तस्करी में शामिल हैं। इस मामले में उनकी सरकार के व्यवहार से यह शक उपजा है। केंद्रीय मंत्री ने यह शक एक पत्रकार के इस सवाल के जवाब में जताया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि एक मुख्य आरोपी के खुलासे के बाद क्या उन्हें इस मामले में विजयन के शामिल होने का शक है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, वाम सरकार के सीधे सीएम के आधीन आने वाले सामान्य प्रशासन विभाग ने कथित तौर पर यूएई वाणिज्य दूतावास के कर्मियों को अवैध रूप से कूटनीतिक पहचान पत्र जारी किए थे। उन्होंने कहा, वाम सरकार इस मामले में जांच एजेंसियों के काम में बाधा डाल रही है। उधर, मुख्यमंत्री ने तमाम आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें