फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जाना नरक में जाने जैसा: रक्षा मंत्री

Tue, 16 Aug 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty file
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को पाकिस्तान जाने की तुलना नरक जाने से की है। इस बीच रक्षामंत्री अरुण जेटली ने सॉर्क कॉन्फ्रेंस के लिए पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। माना जा रहा है कि आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Our soldiers sent back 5 terrorists yesterday. Going to Pakistan is same as going to hell: Manohar Parrikar pic.twitter.com/zqtx39Gjcv — ANI (@ANI_news) August 16, 2016


आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान को लताड़ लगाए जाने के एक दिन बाद रक्षामंत्री ने कहा, 'हमारे सैनिकों ने कल पांच आतंकियों को वापस भेज दिया, पाकिस्तान जाना नरक जाने के समान है।'
विज्ञापन

 

तीन हफ्ते में मारे गए 12 आतंकी

- फोटो : Amar Ujala File
रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ाया देता है और अब ऐसी नीतियों का खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि सोमवार को कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया। पिछले तीन हफ्तों में सेना ने घुसपैठ की चौथी कोशिश को नाकाम किया है। इनमें 12 आतंकी मारे गए हैं।

 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने उठाया बलूचिस्तान का मसला

पीएम मोदी - फोटो : ANI
नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान विदेश सचिव ऐजाज चौधरी ने सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर को जम्मू कश्मीर के मसले पर बातचीत के लिए इस्लामाबाद आने का न्यौता दिया। हालांकि भारत इसे आतंरिक घटनाक्रम मानता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान का खुले तौर पर नाम लिया था। यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के अपने संबोधन में पीओके और बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला उठाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें