फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: 'खुशी से वापस जा रहे हैं...', हादसे से पहले अंतिम वीडियो में ब्रिटेन के जोड़े ने कहे थे ये शब्द

Sun, 15 Jun 2025 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

Plane Crash: ब्रिटिश नागरिक फियोंगल ग्रीनलॉ-मीक और उनके पति जैमी मीक आखिरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उन्होंने अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान में चढ़ने से पहले पोस्ट किया था। वीडियो में दोनो हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं और कहते हुए सुनाई दे रहे कि वह खुशी-खुशी घर लौट रहे हैं। 
विज्ञापन
फियोंगल ग्रीनलॉ-मीक, जैमी मीक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश नागरिक फियोंगल ग्रीनलॉ-मीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि खुश होकर, खुशी से शांतिपूर्वक लौट रहे हैं। ग्रीनलॉ-मीक का यह आखिरी वीडियो था। यह वीडियो उन्होंने अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान में चढ़ने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 

विज्ञापन


एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह विमान एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया था। इस हादसे में ग्रीनलॉ-मीक और उनके साथ 241 अन्य लोगों की मौत हो गई। फियोंगल अपने पति जैमी मीक के साथ सफर कर रही थीं। यह यात्रा इस जोड़े की आखिरी यात्रा साबित हुई।

ये भी पढ़ें: तुर्किये ने खारिज किया बोइंग के रखरखाव का दावा; अहमदाबाद पहुंची विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम
विज्ञापन


वीडियो में दोनों खुश नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, 'हम हवाई अड्डे पर हैं, बस बोर्डिंग कर रहे हैं। अलविदा इंडिया।' उसी वीडियो में दोनों आपस में हंसी-मजाक करते हुए नजर आते हैं। ग्रीनलॉ-मीक मुस्कुराते हुए कहती हैं, अपने पार्टनर से धैर्य मत खोना। खुश होकर, शांतिपूर्वक लौट रहे हैं।"

एक और वीडियो में फियोंगल भारत में अपने अनुभवों और आखिरी रात के बारे में बात करते हैं। यह वीडियो हादसे से एक दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने कहा था, यह भारत में हमारी आखिरी रात है और एक बहुत चौंकाने वाी बात हुई है। हम सारे अनुभव को मिलाकर यात्रा का एक ब्लॉग बनाएंगे। 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: पसंदीदा फल खाने की इच्छा रमेश को खींच लाई, किस्मत ने लिखा था आखिरी सफर का टिकट
विज्ञापन

 

जैमी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह एक आध्यात्मिक साधक और योग शिक्षक थे। वह वेलनेसफाउंड्री नाम की संस्था के निदेशक और कार्यक्रम प्रमुख थे। प्रोफाइल में यह भी लिखा है कि वह फियोंगल के पति हैं और उनके कुत्ते फेयरफैक्स के पिता (डैड) भी। दुख की बात है कि अब वह व्लॉग कभी नहीं बन पाएगा। वहीं, फियोंगल ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को एक फैशन डिजाइनर से आध्यात्मिक सलाहकार बने व्यक्ति के रूप में परिचय कराया है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने इस जोड़े के बारे में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। यह भी नहीं बताया गया है कि क्या उनके परिवार के सदस्य डीएनए सैंपल देने भारत आए हैं या नहीं। पीटीआई की ओर से भेजे गए सवालों के जवाब में उच्चायोग ने कहा कि वह किसी भी व्यक्तिगत मामले पर टिप्पणी नहीं करता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें