फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताब से हटेगा गोधरा दंगे और भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे का अध्याय

Fri, 06 Jul 2018 04:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय जल्द ही कक्षा 12 में पढ़ाई जाने वाली एनसीईआरटी की राजनीतिक विज्ञान की किताब से ‘स्वतंत्र भारत की राजनीति’ अध्याय को हटाएगी, जिसमें भाजपा को हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया गया है।

विज्ञापन


साथ ही इस अध्याय में वर्ष 2002 के गोधरा दंगे और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तत्कालीन गुजरात सरकार को दी गई ‘राजधर्म के पालन’ की मशहूर सलाह का भी जिक्र किया गया है। 

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि एनसीईआरटी की किताबों को जल्द ही संशोधित किया जाएगा, जिनमें वर्ष 2004 से कोई सुधार नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर व उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट से सांसद सत्यपाल ने ये जवाब उस सवाल के जवाब में दिया, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से उनके मंत्रालय से इस अध्याय को हटाए जाने के लिए किए आग्रह पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हालांकि मेरे पास स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन इसमें शीघ्र ही सुधार किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर पिछली सरकारों पर शिक्षा के राजनीतिकरण का आरोप लगाया औरकहा, चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, किसी को भी शिक्षा का ऐसे राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें