फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, नवरात्रि में चार करोड़ के नोटों और 4 किलो सोने से सजा है यह मंदिर

Mon, 15 Oct 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
विज्ञापन
कन्यका परमेश्वरी मंदिर
विज्ञापन

इस समय पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। सभी अपनी-अपनी क्षमतानुसार देवी की मूर्ति सजाने और उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच आंध्र प्रदेश के एक देवी मंदिर को अनोखे अंदाज में सजाया गया है। इसकी सजावट के चर्चे पूरे इलाके में फैले हुए हैं। यहां मंदिर को फूलों से नहीं बल्कि चार करोड़ के नोटों और 4 किलो सोने से सजाया गया है।   

विज्ञापन


यह मंदिर विशाखापत्तनम के वासवी स्थित कन्यका परमेश्वरी मंदिर है। इसकी सजावट लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। मंदिर के अंदर रखी देवी की मूर्ति को आभूषणों से सजाया गया है। जिसके लिए 4 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। वहीं मंदिर के पीछे और मंदिर परिसर को 4 करोड़ ने नोटों से सजाया गया है। 

जानकारी के अनुसार नवरात्रि के मौके पर हर साल यहां देवी की प्रतिमा को खास तरीके से सजाया जाता है। देवी का यह मंदिर लगभग 130 साल पुराना है। सोशल मीडिया पर इस मंदिर की अनोखी सजावट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें