मुंबई से गोवा जाने वाली गोएयर एयरलाइन की फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से मुंबई लौट आई। एयरलाइन का कहना है कि 'केबिन दबाव' की समस्या की वजह से गोवा जाने वाली गोएयर फ्लाइट मुंबई लौट आई। गोएयर की मुंबई-गोवा फ्लाइट तकनीकी (केबिन प्रेशराइजेशन) की वजह से वापस आ गई। विमान 19:21 घंटे पर सुरक्षित उतरा।
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि जी8-371 बीओएम-जीओआई का परिचालन करने वाले विमान वीटी-डब्ल्यूजीपी को तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस लौटना पड़ा। इस विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी नहीं सामने आई है।