फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री पद से परिकर को हटाने की मांग बढ़ी, देसाई बोले- सवाल ही नहीं

Fri, 30 Nov 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोहर परिकर - फोटो : SELF
विज्ञापन
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने शुक्रवार को कहा कि बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की जगह किसी और को इस पद पर लाने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


पर्रिकर मंत्रिमंडल में सरदेसाई कृषि मंत्री हैं।

अग्न्याशय की बीमारी से पीडि़त परिकर नयी दिल्ली में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) अस्पताल से इलाज कराने के बाद 14 अक्तूबर को राज्य वापस लौट आये थे। तब से वह अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा पहले ही कह चुकी है कि परिकर शासन के मामलों को देख कर रहे हैं, भले ही उनका इलाज चल रहा है। राज्य के विपक्षी दल और कभी-कभी राज्य सरकार के सहयोगियों ने भी यह आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य कारणों से उनकी अनुपस्थिति की वजह से प्रशासन में एक तरह का ठहराव आ गया है। 
विज्ञापन


सरदेसाई 28 नवंबर को परिकर से मिले थे।

सरदेसाई ने कहा,"आईएफएफआई (भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह) के समापन समारोह (28 नवंबर को) से वापस आते समय मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। वह ठीक हैं। उन्हें बदलने का सवाल कहां है?" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें