फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOA: 'मुख्यमंत्री का कर्मचारी' कहने पर भड़के गोवा के स्पीकर, जीएफपी विधायक से की माफी की मांग

Tue, 27 Dec 2022 03:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा विधानसभा के स्पीकर तावडकर ने कहा कि वह तब तक विपक्षी विधायकों से नहीं मिलेंगे, जब तक कि सरदेसाई अपने बयान के लिए माफी नहीं मांग लेते।
विज्ञापन
गोवा के स्पीकर रमेश तावडकर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर ने मंगलवार को गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई से माफी मांगने की मांग की, जिन्होंने उन्हें 'मुख्यमंत्री का कर्मचारी' बताया था। हालांकि, विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के मना करने के बाद अपनी मांगों को रखने के लिए राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई के साथ एक बैठक निर्धारित की है। बता दें कि सरदेसाई ने सोमवार को मांग की थी कि 16-19 जनवरी तक होने वाले विधानसभा के आगामी सत्र में अध्यक्ष को 'निजी सदस्य दिवस' शामिल करना चाहिए। जीएफपी विधायक ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि अध्यक्ष 'मुख्यमंत्री के कर्मचारी' की तरह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


वह तब तक विपक्षी विधायकों से नहीं मिलेंगे, जब तक कि सरदेसाई माफी नहीं मांगते: रमेश तावडकर
वहीं पोरवोरिम में संवाददाताओं से बात करते हुए, गोवा विधानसभा के स्पीकर तावडकर ने कहा कि वह तब तक विपक्षी विधायकों से नहीं मिलेंगे, जब तक कि सरदेसाई अपने बयान के लिए माफी नहीं मांग लेते, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि यह स्पीकर के पद का अपमान है। तावडकर ने कहा कि उन्होंने विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ को पहले ही सूचित कर दिया है कि वह सरदेसाई के माफी मांगने तक उनसे नहीं मिलेंगे। तावडकर ने विपक्षी विधायकों पर स्पीकर के पद को अनावश्यक रूप से घसीटने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र की लंबाई सरकार द्वारा तय की जाती है, जबकि सत्र में व्यवसाय कार्य सलाहकार समिति द्वारा तय किया जाता है। इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। 

मीडिया में जाने और उनके खिलाफ कोई भी बयान देने से पहले हमसे चर्चा करनी थी: रमेश तावडकर
उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी सदस्यों को मीडिया में जाने और उनके खिलाफ कोई भी बयान देने से पहले उनसे मिलना चाहिए था। अध्यक्ष ने कहा कि मैं उनकी मांग को समझने और राज्य सरकार के समक्ष पेश करने की कोशिश करता।"
विज्ञापन

इस बीच, विपक्षी विधायक अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल पिल्लई से मिलने वाले हैं। एक वरिष्ठ विधायक ने कहा कि वे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें