फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: डेढ़ करोड़ के नए नोटों के साथ दो लोग गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 08:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
जब लोग नोटों के लिए तरस रहे हैं, एटीएम और बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। तब नई करेंसी के करोड़ों रुपये लोगों के पास छापेमारी में बरामद भी किए जा रहे हैं। गोवा में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये जब्त किए हैं। जब्त किए नए नोट है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पोंडा और पोरवोरिम में छापे के दौरान गोवा पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपए (नए नोट) जब्त किए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इससे पहले कोलकाता पुलिस ने बीजेपी के पूर्व नेता मनीष शर्मा समेत 7 अन्य आरोपियों से 33 लाख रुपये की नकदी बरामद की थी । हैरान करने वाली बात है कि इस नकदी में ज्यादातर नए नोट शामिल थे, साथ ही गैरकानूनी हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस ने कोयला माफिया से पहचाने जाने वाले मनीष शर्मा को रानीगंज कोयला बेल्ट से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से 89 राउंड गोली मिलीं, वहीं शर्मा के पास से 10 लाख रुपये की नकदी मिली। पकड़ी गई नकदी में 2000 के नए नोट समेत 50 और 100 के कई नोट थे। पुलिस को शक है कि इस धांधली में बैंक भी शामिल हो सकता है क्योंकि 2 लाख के जो नोट मिले हैं वह सभी एक ही सीरीज के हैं। पुलिस को शक है कि यह रकम किसी बैंक से निकाली गई है।

Goa Police seized Rs.1.5 crores in new currency notes during raids in Ponda and Porvorim. 2 people arrested; investigation underway. pic.twitter.com/njpGSpFkiQ— ANI (@ANI_news) December 7, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें