बीसीसीआई ने भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी दो टेस्ट के आयोजन के लिये 1.33 करोड़ रुपये के आवंटन की मांग की थी जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी है। मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बीसीसीआई की याचिका की सुनवाई की। BCCI के वकील कपिल सिब्बल की दलील दी कि इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई और चेन्नई में मैचों के आयोजन के लिये धनराशि जारी करने की जरूरत है। सिब्बल ने कहा कि पहले भी इस श्रृंखला के मैचों के आयोजन के लिये बोर्ड को धनराशि के आवंटन की अनुमति मिली थी। इसके बाद कोर्ट ने बीसीसीआई की ओर से 1.33 करोड़ रुपये संबंधित राज्य क्रिकेट बोर्ड्स को रिलीज करने की अनुमति दे दी।
Disbursal of funds to BCCI: SC bench headed by CJI TS Thakur ordered to release Rs 1 crore and 33 lakhs for 2 cricket test matches #IndvsEng
— ANI (@ANI_news) December 7, 2016
इसके साथ ही कोर्ट ने आगामी वनडे सीरीज के लिए भी फंड के आवंटन की अनुमति बीसीसीआई को दे दी है। इसके बाद इंग्लैंड के भारत दौरे से संबंधित सभी वित्तीय परेशानियां दूर हो गई हैं।
SC also asks to release Rs 25 lakhs each for the three ODIs and three T20 matches.
— ANI (@ANI_news) December 7, 2016