फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार गोवा के सीएम बने परिकर, कांग्रेस ने कहा-'दो दिन का सुल्तान'

Tue, 14 Mar 2017 08:45 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
गोवा में नई सरकार के मुखिया मनोहर परिकर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। परिकर ने कोंकणी भाषा में शपथ ली उन्हें दो बार शपथ लेनी पड़ी। असल में पहली बार शपथ लेने के दौरान परिकर ने मुख्यमंत्री की बजाय मंत्री का उच्‍चारण किया जिसकी वजह से उन्हें दोबारा शपथ दिलवाई गई। परिकर के साथ ही 8 अन्य विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। खास बात ये है कि भाजपा को समर्थन देने वाले आठ विधायकों में से सात को मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघ्वी ने कहा, इस शपथ ग्रहण का कोई संवैधानिक आधार नहीं है। 48 घंटे होने वाले विश्वास मत के बाद इसका कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। यदि आप 'दो दिन का सुल्तान बनना' चाहते हैं तो आपका स्वागत है। 
  Swearing in is a ministerial act, is of no constitutional signficance. WIll be nullifed in a floor test in 48 hours:AM Singhvi,Cong on Goa pic.twitter.com/DtRsSXBE6h — ANI (@ANI_news) March 14, 2017
विज्ञापन


  So if you want to be a 'do din ka sultan' then you are welcome to do so: AM Singhvi, Congress on Goa ministers swearing in — ANI (@ANI_news) March 14, 2017


गौरतलब है कि मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की परिकर के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर सुनवाई हुई।  अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कांग्रेस का पक्ष रखा था। इस दौरान कोर्ट ने उनसे कुछ सवाल भी पूछे थे। हालांकि कोर्ट ने शपथ ग्रहण पर रोक से इंकार करते हुए 16 मार्च को परिकर को विश्वास मत हासिल करने का आदेश दिया। 
Read Also: गोवा में सरकार गठन: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस से पूछे ये सात सवाल 

बता दें कि चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनाए गए 62 साल के परिकर ने रक्षामंत्री का पद छोड़कर दोबारा राज्य की राजनीति में वापसी की है। 16 मार्च को उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद परिकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर  बधाई दी है। पीएम ने कहा, शपथ ग्रहण करने वाले मनोहर परिकर और उनकी टीम के सदस्यों को बधाई। गोवा को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए मेरी शुभकामनाएं। 
  Congratulations to @manoharparrikar and his team on being sworn in. My best wishes in taking Goa to new heights of progress. — Narendra Modi (@narendramodi) March 14, 2017
 

बता दें कि गोवा में हालिया चुनाव के बाद भाजपा ने 13 सीटें जीती हैं जबकि 17 सीटें लेकर भाजपा पहले नंबर पर रही हैं। लेकिन भाजपा ने फारवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसे राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने स्वीकार कर लिया। 

READ ALSO: चौथी बार CM बने परिकर फिर भी शपथ लेने में कर बैठे ये गलती, 10 Facts
विज्ञापन

परिकर बोले- कांग्रेस पर था बहुमत तो क्यों नहीं किया सरकार का दावा

goa - फोटो : ANI
वहीं शपथ लेने के बाद परिकर ने कहा कि उनके पास कुल 22 विधायकों का समर्थन है, जिसके दम पर उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

परिकर ने शपथ ग्रहण का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपके पास पर्याप्त बहुमत था तो आपने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा क्यों नहीं किया।

मंत्री पद के लिए इन्होंने ली शपथ

रोहन खाउंते
मांडुरंग मडकैकर
सुधीन्द्र धवलीकर
विजय सरदेसाई 
त्र्यंबक मनोहर अजगांवकर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें