फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Election 2022 : आज गोवा में अमित शाह की तीन इनडोर जनसभाएं, गुजरात में महात्मा गांधी के भित्ति चित्रों का अनावरण करेंगे

Sun, 30 Jan 2022 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी/अहमदाबाद।

सार

तीनों इनडोर जनसभाओं को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इन आयोजनों के दौरान कोविड -19 से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को गोवा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गोवा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, इस दौरान उनका राज्य के तीन विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग इनडोर जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन


भाजपा के गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने शनिवार को कहा कि अपनी यात्रा के दौरान गृह मंत्री तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री शाम 4.30 बजे पोंडा में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद शाम 6.30 बजे सनवोर्डेम में इसी तरह के एक अन्य कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी की साथ उनकी तीसरी जनसभा वास्को में रात आठ बजे होगी। उन्होंने कहा कि हम वास्को में अम्ब्रेला अभियान भी शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि तीनों जनसभाएं 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ हाेंगी। इन्हें बंद जगह में ही आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इन आयोजनों के दौरान कोविड -19 से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वास्को में अंतिम रैली का एक साथ 10 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा ने गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें पोंडा से रवि नाइक, सनवोर्डेम से गणेश गांवकार और वास्को विधानसभा क्षेत्र से दाजी सालकर जैसे नाम शामिल हैं। 

केवल 50 प्रतिशत क्षमता ही बैठ सकेंगे एक हॉल में 
कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत, चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते पांचों चुनावी राज्यों में रैलियों और रोड शो पर लगाए प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था, लेकिन पहले चरण में चुनाव होने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकतम 500 लोगों के साथ सार्वजनिक सभा की अनुमति दी थी। इसके अलावा राजनीतिक दलों के इनडोर बैठकों में केवल 50 प्रतिशत क्षमता को ही सम्मलित होने की अनुमति दी थी। राज्य में मतदान 14 फरवरी को होना है।

गुजरात: महात्मा गांधी के कुल्हड़ से बने भित्ति चित्र का अनावरण करेंगे शाह
वहीं, अमित शाह महात्मा गांधी के मिट्टी के कुल्हड़ से बने विशाल भित्ति चित्र का रविवार को अनावरण करेंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने कहा कि साबरमती नदी के किनारे बने इस भित्ति चित्र में कुल 2,975 कुल्हड़ का उपयोग किया गया है। आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस भित्ति चित्र के निर्माण के लिए देशभर के 75 कुम्हारों को लगाया गया था। 74वें शहीद दिवस पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें