फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में अपील: गोवा सरकार ने की तेजपाल मामले की फिर से सुनवाई करने की मांग

Tue, 01 Jun 2021 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई

सार

गोवा सरकार ने कहा कि बचाव पक्ष के वकील द्वारा पेश किए गए सबूतों को निचली अदालत ने न केवल अकाट्य सत्य माना, बल्कि पीड़िता के साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष के गवाहों को भी नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा सरकार ने दुष्कर्म के मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल के खिलाफ बॉम्बे उच्च न्यायालय में दाखिल अपील में कहा है कि इस मामले की फिर से सुनवाई होनी चाहिए। सरकार ने इस मामले में, फैसले के बाद पीड़ित को लगने वाले आघात और उसके चरित्र पर सवाल उठाने को लेकर अदालत की समझ के अभाव का तर्क दिया है।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय की गोवा पीठ के समक्ष दाखिल अपील में इस सप्ताह संशोधन करके निचली अदालत के निर्णय के पहलुओं और तेजपाल को बरी किए जाने के खिलाफ दलीलों को शामिल किया गया है। सरकार ने दावा किया कि अदालत ने इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य (माफी वाले ई-मेल) को भी पूरी तरह अनदेखा कर दिया, जिसमें आरोपी का दोष साफ तौर पर जाहिर होता है।

गौरतलब है कि 21 मई को सत्र न्यायाधीश क्षमा जोशी ने 'तहलका' पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तेजपाल को नवंबर 2013 में एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट महिला साथी के यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया था। गोवा सरकार ने बाद में इस निर्णय के खिलाफ अपील की।
विज्ञापन


अभियोजन ने उच्च न्यायालय में दाखिल अपील में निचली अदालत के निर्णय के उन विभिन्न हिस्सों को हटाने का अनुरोध किया, जो न केवल अभियोजन पक्ष बल्कि पीड़ित पर भी आक्षेप लगाते हैं। अभियोजन ने कहा, 'इस तथ्य और अन्य पहलुओं से स्पष्ट होता है कि मामले की कानून के अनुसार फिर से जांच होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें