फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब मलिक: अदार के पिता से बात करेंगे शरद पवार, टीके खरीदने के लिए केंद्र से मांगेंगे अनुमति 

Tue, 01 Jun 2021 09:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में टीकाकरण व भाजपा की सियासी बयानबाजी को लेकर राकांपा नेता व राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को अहम बातें कहीं। 
 
विज्ञापन
एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री व राकांपा नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला से बात करेंगे, ताकि कोरोना वैक्सीन की खरीदी की जा सके। इसके साथ ही पवार महाराष्ट्र को सीरम से सीधे टीके खरीदी की इजाजत देने के लिए केंद्र सरकार से भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन

 

पांच साल पूरे करेगी सरकार
नवाब मलिक ने पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की मौजदा महाविकास अघाड़ी सरकार पूरे पांच साल चलेगी। भाजपा का 'आपेरशन लोटस' सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि फडणवीस इसलिए यह कह रहे हैं कि भाजपा कोरोना के दौरान नहीं हो तो उसके बाद राज्य में सरकार बनाएगी, क्योंकि यदि वे ऐसा नहीं कहेंगे तो भाजपा के विधायक ही पार्टी छोड़कर चले जाएंगे।
  बता दें, महाराष्ट्र सरकार राज्य में टीकाकरण तेजी से करना चाहती है। इसके लिए उसने व मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी ने वैश्विक टेंडर भी जारी किए हैं, लेकिन टीके नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में केंद्र की अनुमति से महाराष्ट्र सरकार सीरम इंस्टीट्यूट से सीधे टीके खरीदना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें