फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Assembly Session: गोवा विधानसभा का चार दिवसीय सत्र 16 जनवरी से होगा शुरू

Fri, 16 Dec 2022 11:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा कि कार्यक्रम ऐसा है कि विधायकों को निजी सदस्यों से मिलने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
गोवा विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा विधानसभा का चार दिवसीय सत्र 16 जनवरी 2023 से शुरू होगा। गुरुवार को जारी एक आदेश में गोवा विधानसभा की सचिव नम्रता उलमान ने सदस्यों को सूचित किया कि राज्यपाल ने 16 जनवरी को सुबह 11.30 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है। इसका समापन 19 जनवरी को होगा।

विज्ञापन


विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा कि कार्यक्रम ऐसा है कि विधायकों को "प्राइवेट मेंबर डे" नहीं मिलेगा उन्होंने ट्वीट किया, आठवीं गोवा विधानसभा का 4 दिवसीय तीसरा सत्र सदन के कामकाज के लिए तीन प्रभावी दिनों के साथ आवंटित किया गया है क्योंकि पहला दिन राज्यपाल के अभिभाषण में गुजर जाता है। 

विदेशी पर्यटकों की बस को रुकवाने वाले टैक्सी ऑपरेटरों  के खिलाफ गोवा सरकार ने दिए जांच के आदेश
गोवा सरकार ने अमेरिकी पर्यटकों को बसों में सवार होने से रोकने वाले टैक्सी ऑपरेटरों की जांच शुरू करने का आदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को घोषणा की कि इस घटना की जांच चल रही है, जबकि पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने अमेरिकी पर्यटकों से माफी मांगी और अनियंत्रित टैक्सी ऑपरेटरों को कड़ी चेतावनी दी। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब पर्यटक राज्य के मोरमुगाव बंदरगाह पर पहुंचे। घटना के बाद, क्रूज संचालकों ने सावंत से मुलाकात की और विरोध दर्ज कराया और दावा किया कि ऐसी घटनाओं से राज्य की पर्यटन-अनुकूल छवि को नुकसान होगा और प्रमुख क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें