फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Exit Poll 2022: पुरानी गलतियों से सीख ले इस बार भाजपा के चक्कर नहीं आएंगी कांग्रेस, एग्जिट पोल में गोवा में बड़ी पार्टी बनकर उभरी

सार

गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को हुए मतदान का एग्जिट पोल आ गया है। टीवी9-पोलस्ट्रैट के मुताबिक रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। पोलस्ट्रैट के मुताबिक गोवा में भाजपा को 17-19 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं रुझानों में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभर रही है...
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा विधानसभा के लिए 14 फरवरी को हुए मतदान का एग्जिट पोल आ गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी फिर से बड़ी पार्टी बनकर उभरती हुई नजर आ रही है। लेकिन दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रही है। इसी बीच गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी नेता अभी से छोटे दलों के साथ संपर्क में हैं। गोवा कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि हम सरकार बनाने के लिए छोटे दलों के साथ गठबंधन करने से गुरेज नहीं करेंगे। इधर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि गोवा में भाजपा को 22 से ज्यादा सीटें मिलेगी। हमें विश्वास है कि भाजपा फिर से बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगी।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की गोवा इकाई के प्रभारी दिनेश जी.राव ने स्थानीय मीडिया से चर्चा में कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी 21 सीट का बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई, तो वह सरकार बनाने के लिए महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों के साथ गठबंधन को तैयार है। कांग्रेस विधायक दल अपना नेता चुनने में कोई समय बर्बाद नहीं करेगी। अगर कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला, तो हम उसी दिन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

दरअसल, कांग्रेस इस बार गोवा में कोई चूक नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस की गोवा इकाई के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इन नेताओं ने गोवा के राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर राहुल के साथ चर्चा की। इस बैठक में कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत, कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक पी चिदंबरम भी राहुल गांधी की इस बैठक में शामिल थे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के बाद किसी भी तरह की राजनीतिक परिस्थिति से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा की है। कांग्रेस पार्टी ने गोवा का विधानसभा चुनाव गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।

पिछली बार चूक गई थी कांग्रेस

2017 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। हालांकि कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 13 सीटें मिलीं थीं। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में ज्यादातर मंत्री अपनी जगह बरकरार रखने में नाकाम रहे थे। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने खराब प्रदर्शन किया और मंड्रेम के अपने निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल नहीं कर सके थे।

विज्ञापन


हालांकि बाद में कई निर्दलीय विधायकों के भाजपा के खेमे में जाने से भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने में कामयाब रही थी। राज्य में लंबे ड्रामे के बाद भाजपा के मनोहर पर्रिकर ने 14 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 19 मार्च 2019 को प्रमोद सावंत ने गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सावंत ने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया था, जिनका एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। वहीं पिछले पांच साल में कई कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़ दी और अब सदन में पार्टी के केवल दो विधायक हैं।

यह कहता है एग्जिट पोल

गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को हुए मतदान का एग्जिट पोल आ गया है। टीवी9-पोलस्ट्रैट के मुताबिक रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। पोलस्ट्रैट के मुताबिक गोवा में भाजपा को 17-19 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं रुझानों में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभर रही है। गोवा में कांग्रेस को 11-13 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 17 सीटें मिली थीं। वहीं टीवी9-पोलस्ट्रैट के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 1-4 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। गोवा की अन्य दलों को 2-4 सीटें मिलती दिख रही हैं।

टाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में किसी भी दल को विधानसभा में बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक सत्ताधारी भाजपा को राज्य में 14 सीटों का अनुमान है। वहीं कांग्रेस राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है। उसे 16 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को चार जबकि अन्य को छह सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को आराम से बहुमत मिलेगा और 20-25 सीटें जीत सकती है। भाजपा को 10-14 सीटें मिल सकती हैं, टीएमसी 3-5 सीटें जीत सकती है, आप को बड़ा झटका लग सकता है और शायद ही खाता खोलने में सक्षम हो, जबकि अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें