फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा चुनाव: टीएमसी का फिर कांग्रेस पर वार, कहा- देश के राजा नहीं हैं इनके नेता

Thu, 13 Jan 2022 11:14 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए महुआ ने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि उनके नेता देश के राजा नहीं है। गोवा में इस सबसे पुरानी पार्टी ने अपना काम ठीक से नहीं किया। अगर किया होता तो भाजपा को हराने के लिए टीएमसी को इस तटीय राज्य में आने की जरूरत नहीं पड़ती। 

विज्ञापन


महुआ मोइत्रा ने कहा कि वक्त की जरूरत है कि भाजपा को हराया जाए और टीएमसी यहां भाजपा को हराने के लिए गठबंधन करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए कांग्रेस को अपना सर्वोच्च वाला व्यवहार छोड़ना होगा।

टीएमसी नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है। अगर यहां आम आदमी पार्टी और टीएमसी के प्रत्याशी आने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ वोट हासिल कर लेते हैं तब वो गैर-भाजपा वोटों का बिखराव करेंगे।
विज्ञापन


पी. चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि गोवा में भाजपा और गैर-भाजपा ताकतों के खिलाफ लड़ाई है। गोवा में आज गैर-भाजपा ताकतों में कांग्रेस आप और टीएमसी हैं। यह इन सभी के बीच की लड़ाई है। इनमें से कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि सिर्फ वो ही अस्तित्व में है।

वहीं, प. बंगाल में भाजपा ने सभी विभागों और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन और नई नियुक्तियां होने तक सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया है। भाजपा कार्यालय सचिव प्रणय रॉय ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें