कांग्रेस और जीएफपी के बीच गठबंधन
- फोटो : Twitter@ inc
गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने मगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर लग गई है।
राहुल गांधी के आवास पर हुई मुलाकात
जीएफपी अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने अपनी पार्टी के सहयोगी विनोद पालेकर के साथ मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पार्टी को अपना समर्थन दिया। बैठक में निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर भी मौजूद थे।
सरदेसाई ने कहा कि राहुल गांधी से मिलकर हमने कांग्रेस के साथ एकजुट होने और गठबंधन करने का फैसला किया है। जो हमें लगता है कि टीम गोवा है जिसे राज्य अब गोवा को बचाने की तलाश में था। टीम गोवा का मतलब उन सभी की एकता है जो गंभीरता से गोवा से बीजेपी को बाहर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को एक साथ आने की जरूरत है, अपने दम पर लड़ने की नहीं, स्वतंत्र रूप से और गैर-भाजपा वोटों को विभाजित करने की। इसलिए, हमने राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेतृत्व में एक साथ आने का फैसला किया है ताकि यह देखा जा सके कि गोवा 2022 में एक बदलाव देखता है।
कांग्रेस पार्टी ने भी ट्वीट कर दी जानकारी
वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस बैठक के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि गोवा में भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई और विनोद पालेकर और निर्दलीय विधायक श्री प्रसाद गांवकर ने राहुल गांधी को अपना पूरा समर्थन दिया है।
कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने दी प्रतिक्रिया
उधर कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव में उतरने का फैसला किया है और आने वाले दिनों में सीटे बंटवारे पर भी निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां गोवा को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराना चाहती हैं।