फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Election 2022 : गोवा में भाजपा ने 34 प्रत्याशियों की सूची जारी की, मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिला टिकट

Thu, 20 Jan 2022 02:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 34 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। 
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा की 40 विधानसभा सीटों का मुकाबला कठिन होते जा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 34 नाम हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सैंकलिम, जबकि उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजांकर मारगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने जिन 34 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है, उनमें से नौ अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। अब केवल छह उम्मीदवारों पर ही फैसला होना बाकी है। 14 फरवरी को यहां चुनाव होने हैं। 

मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिला टिकट
भाजपा ने पणजी सीट से मौजूदा विधायक आटांसियो मोंसेराते को ही टिकट दिया है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर अपनी दावेदारी कर रहे थे। उन्होंने पार्टी को चेतावनी भी दी थी कि अगर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया तो वह चुप नहीं बैठेंगे। अब प्रत्याशियों की सूची के एलान के बाद उत्पल पर्रिकर क्या करते हैं, इसपर सबकी नजर टिकी हुई है।
विज्ञापन


उधर, टिकट का एलान करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'उत्पल पर्रिकर को दो सीटों का ऑप्शन दिया गया था। उनमें से एक को उन्होंने ठुकरा दिया। दूसरे विकल्प पर विचार करने के लिए कहा है। वह भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। उन्हें हम मनाने की कोशिश कर रहे हैं।' बताया जाता है कि उत्पल को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल होने का ऑफर दिया गया है। 

फडणवीस ने क्या कहा? 
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'गोवा में भाजपा ही एक बार फिर से जीत हासिल करेगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की जमीन गोवा में शून्य है। तृणमूल हिंदू विरोधी और सांप्रदायिक है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को झूठों की पार्टी बताया। कहा, गोवा की जनता इन्हें नकार देगी। 
विज्ञापन


किसे-किसे मिला टिकट?


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें