फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के डिप्टी स्पीकर का बयान- 'परिकर के नहीं रहने पर होगा गठबंधन सरकार पर संकट'

Tue, 05 Feb 2019 10:50 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
Manohar Parrikar - फोटो : Self
विज्ञापन

गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक माइकल लोबो ने सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की बीमारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि वह बहुत बीमार है। उनकी सेहत में सुधार नहीं है। भगवान की कृपा से वह अब भी जीवित है। भगवान ने उन्हें काम करने का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि जबतक मनोहर परिकर है भाजपा गठबंधन वाली सरकार पर कोई संकट नहीं है। उनके पद छोड़ने या नहीं रहने पर संकट की स्थिति होगी। 

 
विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर बीते 11 महीने से बीमार चल रहे हैं। वह अग्नाश्य की बीमारी से पीड़ित हैं। साल 2018 के शुरुआती 3 महीने अमेरिका में इलाज कराने के बाद उनका इलाज एम्स में इलाज चला था। उन्हें 16 दिसंबर को एम्स से छुट्टी मिली थी। इसके करीब दो माह बाद वह सार्वजनिक तौर पर लोगों के सामने आए थे। एम्स से छुट्टी मिलने के बाद वह 14 अक्तूपर को गोवा लौट आए थे। इस दौरान वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। वह नाक में दवा डालने वाले पाईप के सहारे से सचिवालय भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें