फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: गोवा की बेटी दिशा नाइक बनीं देश की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर, अभी तक पुरुषों का ही था दबदबा

Thu, 30 Nov 2023 06:07 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (जीजीआईएएल) द्वारा प्रबंधित हवाईअड्डा बचाव और अग्निशमन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। जीजीआईएएल के सीईओ आरवी शेषन ने कहा कहा कि दिशा नाइक ने यह उपलब्धि हासिल करके लिंग मानदंडों को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
Disha Naik - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा की बेटी दिशा नाइक ने भारत की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर बनकर इतिहास रच दिया है। दिशा क्रैश फायर टेंडर संचालित करने वाली भारत की पहली प्रमाणित महिला फायर फाइटर बन गई हैं। फिलहाल, वह उत्तरी गोवा में मनोहर परिकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरोड्रम रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग इकाई में फायर फाइटर के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (जीजीआईएएल) द्वारा प्रबंधित हवाईअड्डा बचाव और अग्निशमन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। जीजीआईएएल के सीईओ आरवी शेषन ने कहा कहा कि दिशा नाइक ने यह उपलब्धि हासिल करके लिंग मानदंडों को तोड़ दिया है।

जीजीआईएएल में हैं 20 फीसदी महिलाएं
शेषन ने कहा कि जीजीआईएएल के कार्यबल में लगभग 20% महिलाएं हैं और कंपनी लैंगिक विविधता बनाए रखने और समान विकास के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है। आरवी शेषन ने दिशा नाइक को लेकर कहा कि उन्होंने 2021 में एमआईए में हवाई अड्डा बचाव और अग्निशमन विभाग में एक पद के लिए आवेदन किया। वह जुलाई महीने में आधिकारिक तौर पर विभाग में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें