फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी IPS अधिकारी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, CM ने दिया आश्वासन

Wed, 09 Aug 2023 02:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

सदन में मामला उठाते हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राज्य में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की। सरदेसाई ने मांग की कि अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को गोवा विधानसभा में साफ कर दिया कि वह राज्य में किसी भी तरह के अपराध को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के एक नाइट क्लब में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी को करें निलंबित

विज्ञापन

सदन में मामला उठाते हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राज्य में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की। सरदेसाई ने मांग की कि अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए।

बर्दाश्त नहीं करेंगे महिलाओं के प्रति अपराध
इसके जवाब में सावंत ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें, गोवा विधानसभा का चल रहा मानसून सत्र गुरुवार को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें