फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री को शुरुआत में नहीं था कोरोना के खतरे का अंदाजा

Tue, 24 Mar 2020 07:26 AM IST
Rajeev Rai इंडिया डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रमोद सावंत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने माना है कि उन्हें शुरुआत में कोरोना के बढ़ते प्रभाव का अंदाजा नहीं था, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंस के बाद उन्हें इसके बारे में पता चला।

विज्ञापन


सावंत, 20 मार्च तक ज़िला पंचायत चुनावों के लिए प्रचार करते हुए, गोवा के कोने-कोने में सभाएं करते रहे, यहां तक कि उनकी सरकार ने एक हफ्ते पहले ही महामारी अधिनियम लागू किया था। उन्हें इसे लेकर आलोचना भी झेलनी पड़ी क्योंकि वे इस विश्वास के साथ बैठकें कर रहे थे कि केवल विदेश से आने वाले लोग ही संक्रमित होते हैं।

सावंत ने कहा, 'हमने इससे पहले इसकी गंभीरता का आकलन नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ 20 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद ही हमें इसकी गंभीरता का एहसास होना शुरू हुआ।' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब हर दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सलाह ले रही है, उनके कार्यालय ने उन्हें प्रयासों के बारे में अपडेट किया है।
विज्ञापन


अब तक गोवा में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। गोवा में जनता कर्फ्यू को भी आगे बढ़ाकर 25 मार्च तक कर दिया गया है, और सरकार द्वारा इसपर नए सिरे से विचार करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें